क्या केजरीवाल की रणनीति पर भारी पड़ेगा बीजेपी का मास्टर प्लान
नई दिल्ली । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। जेल से आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां पूरे दिल्ली में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने भी अपनी न्याय यात्रा शुरू कर दी है। ऐसे में भाजपा ने भी जनता के बीच पहुंचने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने बूथ स्तर पर अभियान चलाने का फैसला लिया है। मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने बूथ स्तर तक पूर्वांचल के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का निर्देश दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अपने कुछ सहयोगियों के साथ पूरी दिल्ली में प्रवास करेंगे और पूर्वांचल के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एनडीएमसी के सदस्य दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
