खनिज के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर जप्त किए गए
खनिज के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर जप्त किए गए
हरदा ।कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में हरदा जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही लगातार जारी है । गुरुवार को खनिज विभाग के अमले द्वारा तहसील रहटगाव अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवम परिवहन की जांच की गई। जांच मे बस स्टैंड पुल के पास अजनाल नदी मे बजरी से भरा हुआ हरे रंग का जॉनडियर कंपनी का ट्रेक्टर बिना अभिवहन पास के परिवहन करता पाया गया, जिसे जप्त कर थाना रहटगाव मे खड़ा किया गया है।
इसके अलावा नीले रंग का सोनालिका कंपनी का एक अन्य ट्रेक्टर लोडिंग अटैचमेंट के साथ अजनाल नदी मे पाए जाने से उसे भी जप्त कर थाना रहटगाव मे खडा किया गया है। इन दोनो मामले मे गौण खनिज नियम अनुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी आर पी कमलेश ने बताया कि हरदा जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवम भंडारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
