दिल्ली पुलिस के हवालात तोड़कर चोरी का आरोपी फरार
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार व्यक्ति हवालात की सलाखें तोड़कर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि दीपक आरडीएक्स को बाद में उसी इलाके से पकड़ लिया गया। दीपक को पिछले सप्ताह चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर राजौरी गार्डन थाने के समीप स्पेशल स्टाफ ऑफिस की अस्थायी हवालात में रखा गया था। उसके (दीपक) हिरासत से फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी।
दीपक आरडीएक्स के फरार होते ही पुलिस के बाद से पुलिस उसने फिर से अपने कब्जे में लेने की कोशिश में जुटी थी। पुलिस को अपने प्रयासों में सफलता भी मिली। पुलिस को दीपक को अगले ही दिन उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 224 (किसी व्यक्ति द्वारा उसकी कानूनी गिरफ्तारी में बाधा डालना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
