युवती ने लोगों की मदद से दो झपटमारों को पकड़ा
दिल्ली। एक युवती ने राहगीरों की मदद से दो झपटमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में छह मार्च को अपने कार्यालय से पीजी जा रही एक युवती से बाइक सवार झपटमार मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा, इस दौरान युवती ने शोर मचाते हुए, बदमाशों का विरोध किया।तभी दोनों बदमाश हड़बड़ाहट में बाइक से नीचे गिर गए। तभी आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवती ने इन्हें पकड़ लिया। लोगों ने जमकर बदमाशों की पिटाई कर दी। पास में ही गश्त कर रही पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर पकड़ लिया।उत्तरी-पश्चिमी जिला के पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते छह मार्च को पीड़िता चांदनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने कार्यालय से पैदल ही जीटीबी नगर स्थित पीजी जा रही थीं। तभी जीटीबी नगर के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगा।पीड़िता ने इसका विरोध किया, इस दौरान बाइक सवार नीचे गिर गए। तभी पीड़िता मदद के लिए चिल्लाई। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपितों को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपितों को पीटना शुरू कर दिया।इस दौरान पास में ही गश्त कर रहे पुलिस टीम ने आरोपितों को पकड़ लिया। इसकी तलाशी के दौरान कब्जे से पीड़िता के मोबाइल फोन समेत झपटमारी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
