रातों-रात करोड़पति बनने का सपना देखना पड़ा भारी
नई दिल्ली । कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक इंजीनियर को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे इंजीनियर साइबर अपराधियों को 12 लाख रुपया दे बैठा। बाद में जब उसे यह पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हुआ है, तो उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि वह तेलंगाना प्रांत का रहने वाला था तथा नोएडा की रायपुर कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सरिता मलिक ने बताया कि मूलरूप से तेलंगाना प्रांत का नगुला प्रगति राजू रायपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वहां यहां पर एक नामी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। स्वजन का कहना है कि मृतक को साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया। ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश करने से मोटी रकम का फायदा होने का झांसा दिया। मृतक ने अपने पास रखी रकम तथा कुछ अन्य लोगों से लेकर करीब 12 लाख रुपया साइबर अपराधियों के कहे अनुसार उनके खाते में डाल दिया। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने आत्महत्या कर लिया। स्वजन का कहना है कि मृतक को साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया। ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश करने से मोटी रकम का फायदा होने का झांसा दिया। मृतक ने अपने पास रखी रकम तथा कुछ अन्य लोगों से लेकर करीब 12 लाख रुपया साइबर अपराधियों के कहे अनुसार उनके खाते में डाल दिया। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने आत्महत्या कर लिया।

बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
