आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज जिला हरदा की सामाजिक बैठक सम्पन्न हुई।
हरदा । आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई जिसमें सम्पूर्ण जिले से सामाजिक बन्धुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर मन्त्रोच्चार के साथ कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य नारायण जोशी ने भगवान परशुराम जी का अर्चन कर समाज विकास के लिए प्रेरणा दायक दृष्टांत के माध्यम से तथा जन -जन के आराध्य बाबा तुलसीदास जी की चौपाई -
परहित सरिस धर्म नहिं भाई।
पर पीड़ा सम नहिं अघमाई।।
के भावों को दृष्टिगत रखते हुए सभी बन्धुओं को समाज हित में कार्य करने का आग्रह किया तथा सदस्यता अभियान को प्रमुखता देते हुए सभी से सदस्यता शुल्क जमा करने का आग्रह किया।
संचालन आचार्य पंडित ओम प्रकाश पुरोहित ने किया। बैठक में उपस्थित सभी बन्धुओं ने भी समाज हित में अपने -अपने सुझाव दिये। सदस्यता शुल्क जमा कराने के लिए कुछ सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए।
1- ओम प्रकाश पाराशर।
2- कमलेश पुरोहित।
3-आचार्य ओम प्रकाश पुरोहित।
4-सुनील जोशी।
5- संदीप पुरोहित।
अन्त में बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक बन्धुओं का आभार धनसुख पाराशर द्वारा ज्ञापित किया गया।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
