बहन से रेप, भाई को 20 साल की जेल
हरदा । में गर्भवती बहन से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सगे भाई को 20 साल की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश निमीष राजा ने 26 साल के आरोपी को दो अलग धाराओं में 10-10 साल की सजा दी है। साथ ही 500-500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। घटना 13 फरवरी 2023 की है। पीड़िता अपने पति के साथ हरदा के खेत में एक झोपड़ी में रह रही थी। 12 फरवरी की शाम को रहटगांव से उसका भाई आया। अगली सुबह जब पीड़िता का पति खेत में काम करने गया, तब करीब 10 बजे आरोपी ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मौके से भागकर एक ग्रामीण के मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी। हरदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी पर दयालु करना न्याय के खिलाफ न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी ने गर्भवती बहन के साथ दुष्कर्म कर घोर अपराध किया है। ऐसे मामले में उदारता बरतना न्याय के खिलाफ होगा। जुर्माना न भरने पर 3 महीने की अतिरिक्त सजा होगी। मामले में पीड़िता का पक्ष अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने रखा।

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
