खारकिव में रूसी मिसाइल हमला.....पांच की मौत
कीव । यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकिव में रूसी मिसाइल हमले में करीब पांच लोगों की मौत हुई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने दी। श्री सिनेगुबोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रूसी बलों ने खार्किव में एक औद्योगिक क्षेत्र पर क्रूज मिसाइल से हमला किया, जो एक इमारत को निशाना बना रहा था जहां एक प्रिंटिंग हाउस स्थित था। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि हमले से 10,000 वर्ग मीटर के इलाके में भीषण आग लग गई। हमलास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
