इंडिया गेट पर युवक के डांस से परेशान हुई रूसी लड़की
नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए अक्सर लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं जिनसे दूसरों की जिंदगी खतरे में आज जाती या कोई असहज हो जाता है। लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं होती। उन्हें तो बस चंद लाइक्स और फॉलो चाहिए होते हैं। मगर कई मामलों में देखा गया है कि कुछ भारतीय जबरदस्ती या बिना इजाजत लिए विदेशियों के साथ वीडियो बनाते हैं। जिससे देश की छवि तो खराब होती ही है। ऐसे वीडियो को लेकर भी बहस शुरू हो जाती है।
ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट से सामने आया है। जिसमें एक युवक जबरन रूसी लड़की को फॉलो करके उसके आसपास डांस कर रहा है। इसने भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिला इंडिया गेट के पास अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाती रही है। तभी एक अजनबी युवक अचानक से वहां आता है और उसके पर्सनल स्पेस में घुस जाता है।
युवक उसके सामने नाचना शुरू कर देता है। वह उसके करीब आकर डांस करता है जिससे महिला असहज हो जाती है। वह वहां से दूर हटती है लेकिन युवक उसके पीछे-पीछे जाता है और डांस करना जारी रखता है। रूसी महिला को साफतौर पर उसकी हरकतों से परेशान होते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को सचिन राज वायरल अकाउंट से 21 सितंबर को शेयर किया गया था। लेकिन अब यह वायरल हो रहा है। यूजर ने कैप्शन में विदेशी पर्यटक के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल के होटल में भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
