प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेटी मालती के साथ राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे
बॉलीवुड से हॉलीवुड में डंका बजाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश जाने के बाद भी अपने देसीपन को भूली नहीं हैं। लॉस एंजलिस में शिफ्ट होने के बाद उनका मुंबई आना जाना कम ही होता है। मगर बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक्ट्रेस इंडिया जरूर आती हैं।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया आई हुई हैं। उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी इंडिया आई हुई हैं। इस बीच 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा समय निकालर भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंची हैं।
पीली साड़ी में अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा
अयोध्या से प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। पीली साड़ी में एक्ट्रेस बेटी मालती को गोद में लिए भगवान राम के दर्शन करते नजर आईं। उनके साथ क्रीम कलर के कुर्ते में निक जोनस भी नजर आए। राम नगरी से कपल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
वायरल वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट
निक-प्रियंका के वायरल वीडियो पर फैंस ने कमेंट किया है। एक ने लिखा, 'भक्ति में ही शक्ति है।' कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ कपल का भगवान राम की जन्मस्थली में स्वागत किया।
ईशा अंबानी के इवेंट में हुई थींं शामिल
प्रियंका चोपड़ा इवेंट अटेंड करने के लिए इंडिया में हैं। उन्होंने बीते दिनों ईशा अंबानी की पार्टी अटेंड की थी। इस इवेंट से एक्ट्रेस का साड़ी लुक और मेकअप काफी चर्चा में रहा। प्रियंका और मालती के साथ होली मनाने के लिए निक भी आए हुए हैं। मालती की ये इंडिया में पहली होली होगी, जबकि, निक पहले भी बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ होली सेलिब्रेट कर चुके हैं।

Madhya Pradesh पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में गीतापाठ के बाद होगा दक्षिणामूर्ति स्तोत्र
IPL 2026 का शेड्यूल कब आएगा? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट
सरकार ने लोकसभा से मांगी ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की अनुमति
सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
