पाकिस्तान में गरीब पिता ने 15 दिन की बेटी को जिंदा दफनाया
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक जघन्य घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा दफना दिया, जघन्य अपराध करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी रूप कांप गई। आरोपी पिता तैय्यब ने इस अपराध को कबूल कर लिया है। उसने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कहा कि वह अपनी नवजात बेटी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। तैय्यब ने नवजात को दफनाने से पहले उसे एक बोरे में बंद करने की बात स्वीकारी है।तैय्यब के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, बच्ची की कब्र को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए खोला जाएगा।

मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
