दिल्ली में वांटेड क्रिमिनल के साथ पुलिस की मुठभेड़
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पिस्टल और कई कारतूस भी बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की है। जो कृष्णा नगर इलाके से चुराई गई थी। पकड़ा गया हर्ष विहार थाना में दर्ज केस में वांटेड है। डीसीपी संजय सेन के अनुसार 30 अप्रैल को हर्ष विहार इलाके में फायरिंग की वारदात हुई थी। जिसमें कुछ लड़कों के ग्रुप ने गोली चलाकर एक शख्स की जान लेने की कोशिश की थी। उस मामले में हर्ष विहार पुलिस को इस क्रिमनल की तलाश थी। क्राइम ब्रांच के पूर्वी रेंज -1 की टीम को भी लगाया गया था। एसीपी रोहतास की देखरेख में पुलिस टीम टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनफॉरमेशन की मदद से पता लग रही थी। उसी में एएसआई महेंद्र और कांस्टेबल अनिल को पता चला की वांटेड क्रिमनल मनीष अपने साथियों से मिलने के लिए गाजीपुर के पेपर मार्केट के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने वहां पर ट्रैप लगाया, देर रात जब पुलिस टीम वहां पर मौजूद थी इस दौरान यह क्रिमनल स्कूटी से वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने कार से रास्ता ब्लॉक करके उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अचानक क्रिमिनल ने जींस से पिस्टल निकाला और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जिसमें कांस्टेबल अनिल कुमार के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी ने भी गोली चलाई और सभी ने मिलकर उस क्रिमनल को वहीं पर भागने से पहले दबोच लिया।

Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
