अब दिल्ली में स्कूल बस हादसा, एक मौत
नई दिल्ली । हरियाणा के एक स्कूल बस हादसे में हुई 6 बच्चों की मौत से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अब दिल्ली के वीआईपी इलाके आईटीओ पर एक बस हादसा हो गया है। यह इतना भीषण था कि दोपहिया वाहन चालक बस के निचले हिस्से में फंस गया। और ऑटो चालक की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जिस बस से हादसा हुआ वह आईटीओ स्थित आंध्रा स्कूल की बस थी जिसमें बच्चे भी सवार थे। बस लक्ष्मी नगर की तरफ से आ रही थी। तेज रफ्तार बस ने पहले स्कूटी सवार को टक्कर मारी फिर ऑटो को टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि बस आंध्रा स्कूल के बच्चों को ले जा रही थी, वह प्राइवेट बस है। जिसमें न तो स्कूल बस होने की कोई जानकारी लिखी है और न ही स्कूल बस की तरह उसे पीला रंग दिया गया है। बस सफेद रंग की है। आटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और ड्राइवर को चोट आई है। जबकि तेज रफ्तार बस में सवार एक बच्चे को मामूली चोट आई है।
सुबह पीक आवर में हुई दुर्घटना की वजह से आइटीओ का विकास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। दस मिनट की दूरी तय करने के लिए लोगों को आधा घंटे तक फंसे रहना पड़ा। पुलिस से जानकारी मिलते ही बस और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया है। साथ ही अब यातायात सामान्य है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर दुर्घटना के तथ्य जुटा रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
