कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
हरदा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तमकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, भारतीय जनता पार्टी से के एल कुशवाहा, कांग्रेस से संजय जैन सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ओमान में भारतीय झंडा लगा जहाज हमले के बाद डूबा, बढ़ा तनाव
ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट
