प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग कल आयगे हरदा
हरदा । सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग अपने प्रवास के दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में आयोजित ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए प्रत्येक विद्यार्थी 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। जारी कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री विस्वाससारंग प्रातः 7 बजे कार द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर 10ः30 बजे हरदा पहुँचकर प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग प्रातः 11ः30 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट भी करेंगे तथा दोपहर 1 बजे हरदा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
