मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री होने वाली है। मानसून से पहले ही मौसम ने करवट बदल ली है। बीते दो दिनों से आसमान में छाए बादल और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली समेत एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है।
दिल्ली को मिली गर्मी से राहत
बीते सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज हवा के साथ आंधी चली, इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है।
दिल्ली में तापमान में आई गिरावट
सोमवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। रात में हवा में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 13 एमएम दर्ज की गई। पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पीतमपुरा व पूसा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
