छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन
रायपुर|छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इन गेम्स में देश के अलग-अलग हिस्सों से 3800 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इन गेम्स का आयोजन रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में होगा. खिलाड़ियों की नजर कुल 100 गोल्ड मेडल पर रहेगी|
7 खेलों में 3800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
इस आयोजन में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में पदक दिए जाएंगे. वहीं मल्लखंब और कबड्डी का फ्रेंडली प्रदर्शन भी किया जाएगा. जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि बाकी खेलों का आयोजन रायपुर में होगा|
शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री
ट्राइबल गेम्स का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मिलकर करेंगे. आयोजन स्थल पर तैयारियों को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को बेहतरीन अनुभव मिल सके|
खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
इस आयोजन में देश के 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं. खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह गेम्स पहली बार विशेष रूप से जनजातीय खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं. आयोजन का उद्देश्य जनजातीय खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है|
भारतीय खेल इतिहास में मील का पत्थर- अरुण साव
उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने इस आयोजन को भारतीय खेल इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया. उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक और बस्तर ओलंपिक जैसे छोटे स्तर के सफल आयोजनों के बाद अब छत्तीसगढ़ एक बड़े मंच की ओर कदम बढ़ा रहा है|उनके अनुसार, यह आयोजन राज्य के खेल ढांचे को मजबूत करेगा और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का बहुमूल्य अनुभव प्रदान करेगा|

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
