भारतीय किसान संघ ने किया गौ माता पूजन
हरदा । भारतीय किसान संघ ने हरदा, रहट गांव,एवं सिराली तहसीलों में श्रद्धेय मानस मर्मज्ञ पंडित श्याम मनावत के द्वारा गौ संवर्धन एवं गौ आधारित जैविक खेती विषय को लेकर व्याख्यान दिया गया। हरदा तहसील द्वारा ग्राम इकाई झाड़पा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां पंडित मनावत द्वारा गौ माता पूजन एवं गौ आधारित जैविक खेती विषय पर एक घंटे का व्याख्यान दिया गया।दूसरे दिन सिराली तहसील के ग्राम महेंद्र गांव में ओर तीसरे दिन रहट गांव तहसील के ग्राम धनपाड़ा में गौ शाला में कार्यक्रम आयोजित किया। गौ माता पूजन भारतीय किसान संघ के चार प्रमुख पर्व में से एक पर्व है जिसे दीपावली से प्रारंभ किया जाता है।इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा,संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा,सहित भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता एवं किसान बंधु महिला शक्ति की उपस्तिथि रही।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
