आईजी सचिन अतुलकर को जबलपुर जोन का अतिरिक्त प्रभार
भोपाल | 01 अप्रैल 2025 | मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छिंदवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) सचिन कुमार अतुलकर (IPS 2007) को पुलिस महानिरीक्षक (IG), जबलपुर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह जिम्मेदारी अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। सचिन अतुलकर अपने अनुशासन और प्रभावी प्रशासन के लिए जाने जाते हैं, जिससे जबलपुर जोन को लाभ मिलने की संभावना है।

महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को चुनौती; ईसाई समुदाय पहुंचा हाई कोर्ट
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
