बिजली गिरने से पति-पत्नी और बेटे की मौत
मध्यप्रदेश । नौतपा के पांचवें दिन भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। गुरुवार को छतरपुर, सतना, सागर, मऊगंज, राजगढ़, श्योपुर, गुना समेत कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। छतरपुर में खराब मौसम के चलते सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा रद्द हो गया। यहां गौरिहार में बने हेलीपैड में पानी भर गया। सभास्थल का टेंट भी उखड़ गया।प्रदेश में अगले कुल घंटों में कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर, सागर, पांढुर्णा, दमोह और रायसेन में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। यहां 60 किमी या इससे अधिक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।
पति-पत्नी और बेटे की मौत
इधर, रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एडिशनल एसपी विवेक लाल के मुताबिक, मृतकों की पहचान आशीष वासुदेवा (32), उनकी पत्नी ज्योति वासुदेवा (26) और 8 वर्षीय बेटे किशन वासुदेवा के रूप में हुई है। ये तीनों एक साथ खेत के पास खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई । हादसे में नैना वासुदेवा (2), प्रेमलाल वासुदेवा (55) और उनकी पत्नी मोटाई वासुदेवा (45) झुलस गए। इन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में आगर-मालवा, मुरैना, नीमच, गुना, शाजापुर, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडौरी, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, नरसिंहपुर और उमरिया में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया-प्रदेश में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ एक्टिव है। उन्होंने कहा कि सिस्टम के एक्टिव होने से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
