मतगणना से पहले भाजपा की हाई लेवल मीटिंग
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर हाइलेवल मीटिंग हुई है। पार्टी नेताओं की बैठक में चुनावी नतीजों को लेकर अहम रणनीति बनाई गई है।भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि कल जब मतगणना होगी, सभी बूथों पर मतगणना एजेंट अवश्य आएंगे। अगर कहीं भी मतगणना को लेकर कोई संदेह होगा, तो पार्टी पदाधिकारी विशेष ध्यान दें।तावड़े ने कहा कि आगामी मतगणना के लिए पार्टी की तैयारी पर भी चर्चा हुई है। अभी तक जश्न मनाने को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब वास्तविक परिणाम आने शुरू होंगे तब हम इस बारे में सोचेंगे।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
