दिल्ली-NCR के क्षेत्रों में भारी बारिश, हवाओं ने बनाया मौसम सुहावना
दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार से मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश और हवाओं के असर से आज सुबह से ही दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है।
उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी राहत महसूस कर रहे हैं। वैसे मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो आज दिनभर मौसम सुहावना ही बना रहेगा। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
'संतोषजनक' श्रेणी में दिल्ली का AQI
मौसम की अनुकंपा से दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 86 रहा। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। दो तीन दिन तक वायु गुणवत्ता का कमोबेश यही स्तर बने रहने की संभावना है।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
