रोहिणी की फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत, कई फंसे होने की आशंका
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-5 इलाके में मंगलवार की शाम एक फैक्ट्री में आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना की सूचना देर शाम करीब 7.25 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक परिसर से मिली.
उन्होंने बताया था कि मंगलवार शाम तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं थी. लेकिन अब दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और तीन घायल हो गए. फायर विभाग को सर्च के दौरान एक शव मिला. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. गर्ग ने बताया था कि आग पर काबू के लिए 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
फैक्ट्री में लगी भीषण आग
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए कुल 15 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. डिवीजनल फायर ऑफिसर एके जायसवाल के मुताबिक, फैक्ट्री में प्लास्टिक और कपड़ों पर छपाई का काम होता था. इस फैक्ट्री में प्लास्टिक और कपड़ों पर छपाई का काम होता है.
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
आसपास के लोगों ने बताया था आग लगने के बाद 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था. मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं. आग पर काबू पा लिया गया है, शुरुआत में दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाया नहीं जा रहा था. ऐसे में लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी. लेकिन अब सामने आया है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं.

ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
