बुजुर्गजन दुर्व्यवहार सहन न करें, बल्कि अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें
हरदा । विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आमजनों में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा वृद्धों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से हरदा के वृद्धाश्रम में सिविल सोसायटी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा अन्य स्टेट होल्डर्स के साथ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में चन्द्रशेखर राठौर सचिव द्वारा वृद्धजनों को नालसा योजना के तहत वृध्दजनों से संबंधित कानूनों एवं उनके संवैधानिक अधिकारों आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में न्यायाधीश चंद्रशेखर राठौर द्वारा उपस्थितजनों को बताया गया कि हर वर्ष 15 जून को मनाया जाने वाला विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का उद्देश्य बुजुर्गो के साथ होने वाले दुव्र्यवहार, भेद-भाव और उपेक्षा के बारे में जागरूकता प्रसारित करना है।
बुजुर्गो के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 14567 पर फोन करके वरिष्ठजन कानूनी मामलों की जानकारी ले सकते है। साथ ही बेसहारा बुजुर्गो के साथ दुव्र्यवहार की घटनाओं को रोकने के लिए व बचाव के लिए भी मदद मिलती है। इस नंबर पर सुबह 8 से रात के 8 बजे तक संपर्क कर सकते है। इसके अलावा नेशनल इमरजेंसी नंबर 112 पर पुलिस को काॅल कर सकते है। यदि बच्चे बुजुर्ग के साथ दुव्र्यवहार करते है या उन्हें घर से निकालते है तो बुजुर्ग अपने क्षेत्र के एस.डी.एम. या कलेक्टर के पास जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते है।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
