हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा किया गया फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण
हरदा :- ग्रामीण क्षेत्रों मे पेय जल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीणजनों की मांग पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा विधायक निधि से 12 फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण किया गया। उक्त पानी टैंकर मिनी फायर बिग्रेड का काम करेगें। जिससे ग्रीष्मऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आगजनी की घटनाओं को नियंत्रीत किया जा सकेगा। वितरीत किए गए टैंकर में विकास खंण्ड हरदा के ग्राम मांगरूल, गोला, बीड़, रिजगांव, सेनगुड, करनपुरा, नहाड़िया, नहालखेड़ा, पलासनेर, ऊंटपड़ाव, सोनतलाई, बैडागांव को एक सादे समारोह के दौरान सरपंच, सचिव व अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति में प्रदत्त किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष पटेल, राजेश पटेल, राहुल पटेल, गौरीशंकर शर्मा, ओमप्रकाश विश्नोई, गोविन्द जाट सोनतलाई, मुकेश लोल, अजय राजपूत, बृज विश्नोई, संजय जैन, भूपेश बाबल, सुमेर सरपंच, शिवराम पूर्व सरपंच, बृजेश ठाकुर, भगवानदास सोलंकी, पूनम यादव सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
