दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लगाया बड़ा आरोप
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य की सुविधा देने वाले जनता के चुने हुए सीएम को दवा नहीं दी जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि केजरीवाल कह रहे हैं कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ उन्हें इंसुलिन चाहिए तो उन्हें इंसुलिन देने से मना किया जा रहा है। सौरभ ने दावा किया कि जेल में धीरे-धीरे केजरीवाल की हत्या की जा रही है। सौरभ ने कहा कि एक शुगर के मरीज को इंसुलिन न देने से उसकी नसें कमजोर होने लगती हैं। वह आगे बोले, नसों के कमजोर होने से धीरे-धीरे शरीर का एक-एक अंग जैसे लीवर, फेफड़ा और दिल आदि भी फेल होने लगते हैं और एक दिन मरीज मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के चलते अपनी जान गंवा देता है। सौरभ ने आरोप लगाया, केजरीवाल के साथ ही ऐसा ही करने की साजिश रची जा रही है। ये लोग चाहते हैं कि केजरीवाल को समय से दवा न दी जाए ताकि उनके सेहत पर असर पड़े। फिर जब केजरीवाल जेल से छूटकर कुछ महीनों बाद बाहर आएं तो कभी वह लीवर, कभी फेफड़े और कभी दिल का इलाज करात रहें और धीरे-धीरे वह मर जाएं। सौरभ ने कहा हम बस ये चाहते हैं कि अगर केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है तो उन्हें इंसुलिन दी जाए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
