भारतीय कपड़ों में पहुंचा दंपती, रेस्टोरेंट ने रोका, मचा बवाल
दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के पीतमपुरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक रेस्टोरेंट में एक दंपती को जाने से रोका गया है। महिला को सलवार-सूट पहनने की वजह से रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिली।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया और बवाल मच गया। जैसे ही यह मामला दिल्ली सरकार के सामने आया तो मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले की तुरंत जांच और कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए।
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने जांच के आदेश देते हुए कहा कि दिल्ली में इस तरह की घटना स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक लगाने का एक वीडियो सामने आया है। यह अस्वीकार्य है। कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को इस घटना में तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर बनाएं ये खास भोग, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
नीतीश कुमार 13 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, राज्यसभा सदस्य बनने की तारीख भी सामने
2 अप्रैल 2011: भारत बना विश्व चैंपियन, 28 साल का इंतजार खत्म
वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, TMC की आपत्तियों पर कहा – ‘ऐसा हर बार होता है’
एनसीपी में उठापटक: सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पद हुए गायब
