मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर अरेरा कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित नेताजी का जीवन युवाओं को राष्ट्र सेवा की सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेना की सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लडने के लिए जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया " जय हिन्द" का नारा देश का राष्ट्रीय नारा बन गया। नेताजी के "तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा" नारे ने युवाओं में आजादी के लिए जोश का नया संचार किया।

भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
