पांच पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन
हरदा । जन्मदिन जैसे अवसर पर अब लोग पौधारोपण के साथ गोशाला में जाकर गायों की सेवा कर रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे ही दो मामले देखने को मिले। युवा समाजसेवी अवध विश्नोई ने खुद के जन्मदिन पर केक न काटते हुए पांच पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नीमगांव स्थित शहीद मां अमृता देवी विश्नोई खेल परिसर में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल सारन के सानिध्य में अवधि विश्नोई ने पांच पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया। इस कार्य को विश्नोई समाज सहित अन्य लोगों ने काफी सराहा। इस तरह शहीद मां अमृता देवी विश्नोई गोशाला धनगांव में पांचातलाई निवासी रामनाथ पवार के पोते शिवाय के जन्मदिन पर गोमाताओ के गो ग्रास (चापड़) के लिए 2100 रुपये दिए गए।

दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', UCC पर सीएम यादव का बड़ा बयान
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
