भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चौथी बार किया नामांकन
गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार नामांकन करने वाले भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद डा निशिकांत दुबे के नाम करीब 72 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 28.32 करोड़ चल संपत्ति है, जबकि 43.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।इसमें भागलपुर, पटना, मुंबई, गुडगांव और दिल्ली में फ्लैट और फार्म हाउस शामिल है। 2019 के हलफनामे में निशिकांत दुबे के पास लग्जरी वाहनों का भी काफिला था, लेकिन 2024 में वाहनों के संबंध में काेई उल्लेख नहीं है। संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी अनामिका गौतम उनसे आगे हैं। उनकी पत्नी के नाम कुल 51.13 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। वहीं, निशिकांत के नाम 21.06 करोड़ रुपये की संपत्ति है।शुक्रवार को अपने नामांकन प्रपत्र के साथ उन्होंने अपने हलफनामे में इसका उल्लेख किया है। जसीडीह, ध्रुवा, मोहनपुर, बुढ़ई, देवीपुर, कुंडा और गोड्डा नगर थाना में दुबे के खिलाफ अलग-अलग आठ प्राथमिकी दर्ज है। सभी मामले कोर्ट में लंबित हैं।
वहीं, वर्ष 2019 के हलफनामे के अनुसार, निवर्तमान सांसद के पास कुल 46 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। बीते पांच साल में यह बढ़कर 72 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। दायर पर्चा के अनुसार निशिकांत दुबे ने वर्ष 2018 में डॉक्टर ऑफ फिलोस्फी इन मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है।गोड्डा लोकसभा सीट से वह लगातार चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले तीन चुनावों में उन्हें सफलता मिली है।

हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
