आज चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता
ओडिशा में आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी। इस बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल किया है।ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए शाम साढ़े चार बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक में राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओडिशा का मुख्यमंत्री बनने की रेस में मनमोहन सामल और सुरेश पुजारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। भाजपा ओडिशा में डिप्टी सीएम भी नियुक्त कर सकती है। आज विधायक दल का नेता चुनने के बाद भाजपा नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे। ओडिशा में भी बुधवार को सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। शपथ ग्रहण के लिए भाजपा ने बीजद नेता नवीन पटनायक को भी आमंत्रण दिया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते ओडिशा में 12 जून को आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया गया है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
