बीजेपी के गुंडों ने विकासपुरी पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल पर किया हमला: सीएम आतिशी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने शुक्रवार को विकासपुरी में एक पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला बोला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा जानती है वो अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकती तो गंदी राजनीति कर उनकी जान लेना चाहती है। पहले फर्जी केस में जेल में इन्सुलिन रोककर तो अब जानलेवा हमला करवाकर भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान लेना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने शुक्रवार को विकासपुरी में एक पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला बोला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा जानती है वो अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकती तो गंदी राजनीति कर उनकी जान लेना चाहती है। पहले फर्जी केस में जेल में इन्सुलिन रोककर तो अब जानलेवा हमला करवाकर भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान लेना चाहती है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को परेशान करने, उनके काम रोकने की भाजपा की हर साजिश नाकाम हुई तो अब उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो दिल्ली के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। दिल्ली वाले अपने बेटे, अपने भाई पर इस हमले का बदला भाजपा से आने वाले चुनाव में जरूर लेंगे। आतिशी ने कहा कि भाजपा की गंदी राजनीति कहा तक गिर सकती है। उसका प्रमाण दिल्लीवालों को मिल गया है। आम आदमी पार्टी के मुखिया, दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल की विकासपुरी की पदयात्रा में भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को पता है कि वो अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी को चुनाव में नहीं हरा सकती, इसलिए वो इस गंदी राजनीति पर उतरकर अरविंद केजरीवाल पर हमला करना चाहती है। उनकी जान लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल का बाल भी बांका हुआ तो दिल्ली के लोग भाजपा वालों से बदला लेकर रहेंगे। अरविंद केजरीवाल दिल्लीवालों के लिए सिर्फ नेता नहीं बल्कि उनके भाई-उनके बेटे हैं। अरविंद केजरीवाल उनके बच्चों के गार्जियन हैं जो दिल्लीवालों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हैं, तो अगर भाजपा वालों ने अरविंद केजरीवाल का बाल भी बांका किया तो पूरी दिल्लीवाले भाजपा से बदला लेंगे। उन्होंने ने आरोप लगाया कि दिल्लीवालों को पता है कि हर बार जब अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है, चाहे वो दिल्ली सचिवालय में हो, मोती नगर में हो। हर बार हमला करने वाला भाजपा का निकला है और भाजपा फिर दिल्ली पुलिस को अपने कार्यकर्ताओं पर एक्शन नहीं लेने देती है, क्योंकि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि ये सारी साजिश भाजपा की है।

रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल के होटल में भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
