रायपुर के होटल में मिली बिहार युवती की लाश
राजधानी रायपुर के गंज थाने के नहरपारा स्थित होटल में बिहार की रहने वाली एक युवती की देर शाम लाश मिली है। युवती की मौत कैसे हुई? इस बात की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी।
वहीं एफएसएल की टीम मंगलवार को होटल पहुंची हैं और कमरे की जांच कर रही है। गंज पुलिस के अनुसार युवती अपनी सहेली के साथ तीन दिन पूर्व होटल में कमरा बुक कराकर रह रही थी। युवती किस वजह से रायपुर आई थी? उसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बिहार, नालंदा निवासी 31 वर्षीया जोया खातून का होटल में शव मिला है।
पुलिस के अनुसार कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। देर तक कमरा बंद होने की वजह से होटल कर्मियों ने खिड़की के अंदर से झांक कर देखा तो युवती पड़ी हुई थी। होटल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
युवती के कमरे में शराब की बोतल के साथ सिगरेट भी मिली है। इसके अलावा शराब पीने दो से ज्यादा कांच के गिलास मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत के पहले कई लोग वहां बैठकर आपस में शराब पिए होंगे।

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में
