गौ तस्करी करने वाले आरोपियो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
हरदा । पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी प्रजापति तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन मे थाना टिमरनी की पुलिस टीम को गौ तस्करी करने वाले गिरोह को पकडने मे महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पोखरनी रोड तरफ से एक आईसर गाडी क्रमांक MH40CN1412 आ रही है जिसमे 10-12 गाय के बछडे भरे हुये है तस्दीक की गई जो पोखरनी रोड पुरानी संजय टाकिज के पास पुलिस टीम के व्दारा घेरा बंदी कर उक्त वाहन को रोक कर चैक करने पर उक्त लाल रंग की आयसर वाहन को रोका गाडी के चालक से नाम पता पूछा उसने अपना नाम मन्टू पिता गनाजी अखंण्डे जाति कोरकू उम्र 27 साल निवासी ग्राम उतरी तहसील भैंसदेही थाना मोहदा जिला बैतूल तथा साथ में बैठे एक व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गणेश पिता रन्जा ऐवले जाति गोली उम्र 27 साल निवासी डोंडाजाम थाना मोहदा जिला बैतूल के होना बताये तथा गाडी में भरे बछडो के सबंध में पूछताछ किया तो पीछे बैठे लोगो के होना बताया तब आईसर गाडी के पीछे बैठे लोगो के नाम पता पूछे तो उन्होने अपना नाम (1) दादू मौसीकर (2) कैन्डे मावस्कर (3) मांगीलाल मावस्कर (4) संतू मावस्कर (5) सुरेश डिकारे (6) बाबूलाल मावस्कर सभी निवासी थाना मोहदा जिला बैतूल के होना बताये उक्त लोगो से उक्त बछडो के सबंध में पूछने पर दादू मौसीकर के दो बछडे, कैन्डे मावस्कर के दो बछडे, मांगीलाल मावस्कर के दो बछडे, संतू मावस्कर के दो बछडे, सुरेश मावस्कर का एक बछडा व बाबूलाल मावस्कर के तीन बछडे होना बताये उक्त बछडे गाडी में ठूस ठूस कर भरे हुये पाये गये उक्त लोगो से उक्त भरे हुये बछडो के मेडिकल सर्टिफिकेट चाहे जिन्होने नहीं होना बताये तथा उक्त बछडो को ले जाने के सबंध में जानकारी चाही गई तो उनके व्दारा कोई सही जानकारी नही बताई आरोपीयो का कृत्य धारा 325 बीएनएस, म्रप्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4,6,9 एवं पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) (घ) का पाया जाने से अपराध क्र 329/25 का कायम कर विवेचना मे लिया गया। बाद सभी 12 पशुओ को मेडीकल परिक्षण कराने उपरांत कांजी हाउस सुरक्षित भेजा गया। तथा उक्त वाहन को जप्त कर 02 बाल अपचारी बालको को बाल न्यायालय हरदा पेश किया गया एवं अन्य सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टिमरनी पेश किया गया।
भूमिका निरी. रोशनलाल भारती, प्रआर. 352 विजय उईके, प्रआर. 168 रविन्द्र यादव, प्रआर. 142 मोहन मीणा, प्रआर. 28 राजेश गुर्जर, आर. 275 महेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
