बलराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मंडी प्रांगण रहटगांव में भव्य रूप से मनाया गया
हरदा । भारतीय किसान संघ तहसील इकाई द्वारा रहटगांव बलराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मंडी प्रांगण रहटगांव में भव्य रूप से मनाया गया जिसमें तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर बड़ी संख्या में भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष दीपक पटेल के द्वारा की गई एवं आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रकांत गौर प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष महेश शर्मा संभागीय कोषाध्यक्ष राजेश पटेल ,हरिओम गौर जिला से आनंद पटेल पवन गौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे, भगवान बलराम जी का पूजन एवं आदर्श भजन मंडल( केमैया मोहल्ला )रहटगांव द्वारा सुंदर आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि चंद्रकांत गौर द्वारा संगठन एवं बलराम जी के जन्म पर विषय रखा गया एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई जिला अध्यक्ष महेश शर्मा द्वारा अगले कार्यक्रम जिला स्तर पर भगवान बलराम का जन्मोत्सव 15 सितंबर को मानने को लेकर सूचना दी गई और सभी कार्यकर्ताओं से 15 सितंबर को हरदा आने का आह्वान किया गया ।
कार्यक्रम के अगले चरण में नगर में भव्य शोभायात्रा एवं रैली निकाली गई भगवान बलराम की झांकी के साथ बड़ी संख्या में लोग अनुशासन में रैली के साथ चले, नगर वासियों ने एवं विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह किसान रैली का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा तहसील कार्यालय में जाकर प्रधान मंत्री मुख्यमंत्री एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर जिलाधीश के नाम का ज्ञापन तहसीलदार महोदय को दिया गया तहसील अध्यक्ष दीपक पटेल आनंद पटेल ने सभी किसान कार्यकर्ताओं नगरवासीयो एवं सभी ग्राम इकाइयों का आभार व्यक्त किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
