यूपी की घोसी सीट से अरविंद राजभर मैदान में
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को मैदान में उतार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से एक सीट पर बात पक्की हो गई है, दूसरी पर बातचीत जारी है। अरविंद ओम प्रकाश राजभर के सुपुत्र हैं, और योगी की अगुवाई वाली पिछली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं। अरविंद सुभासपा के प्रधान महासचिव हैं। उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव में वाराणसी जिले की शिवपुर सीट से सपा और सुभासपा के गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वे भाजपा प्रत्याशी मंत्री अनिल राजभर से चुनाव हार गए थे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा का प्रत्याशी तय किया है। इस सवाल पर कि क्या भाजपा ने गठबंधन के तहत घोसी लोकसभा सीट सुभासपा को दी है, राजभर ने कहा कि घोसी सीट पर बात पक्की हो गई है तथा एक अन्य सीट को लेकर भी बातचीत हो रही है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
