अरविंद केजरीवाल ने फूंका चुनावी बिगुल
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी दिल्ली में लोकसभा चुनाव तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पार्टी का इलेक्शन कैंपेन का स्लोगन लॉन्च किया। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी छह राज्यों में चुनाव लडे़गी। आम आदमी पार्टी ने चुनावी नारा संसद में भी केजरीवाल, दिल्ली होगी और खुशहाल दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि आपने एक छोटे से आदमी को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी दी। हमने कभी अपने आप को सीएम नहीं समझा। दिल्ली के सीएम ने जनता से अपील की है कि आप काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके गलत कामों की सजा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख्याल रखने वाले हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों के लिए जो भी काम करना चाहता हूं, बीजेपी और एलजी साहब उसे रोकते हैं। क्योंकि ये लोग आप यानी जनता से नफरत करते हैं। उसकी वजह यह है कि एक आम लोग को आपने मुख्यमंत्री बनाया। दिल्ली के सीएम ने कहा मैं, आम आदमी की जरूरत की सभी समस्याओं को दूर कर दिखाउंगा। इसलिए आपसे एक चीज मांगता हूं। आप इस बाद केजरीवाल को संसद में भेज दो। ऐसा इसलिए कि जिन्हें आपने चुनकर संसद में भेजा वो आपसे नफरत करते हैं। उन्हें मत भेजो संसद में। आप इस बार गठबंधन यानी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सातों प्रत्याशी को ससंद में भेजो। गठबंधन के सातों एमपी संसद में आपकी आवाज बनेंगे। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उसी के अनुरूप पार्टी ने दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप ने अपने तीन विधायकों सोमनाथ भारती को नई दिल्ली, कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली और सहीराम पहलवान को दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पश्चिमी दिल्ली सीट पर कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए महाबल मिश्रा को टिकट दिया है। बता दें कि महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद रह चुके हैं।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
