ओडिशा में आप लड़ेगी लोकसभा चुनाव
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, गोवा, असम, सहित कई अन्य राज्यों में कैंडीटेट उतारने क बाद ओडिशा में भी लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नौ मार्च को बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुझे ओडिशा की स्थिति का जायजा लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने चाहती है। बहुत जल्द लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिए किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ओडिशा में राजनीतिक स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर रही है। सियासी लिहाज से यह बहुत अजीब स्थिति है। बीजेडी-बीजेपी का यहां पर अप्राकृतिक यानी अननेचुरल गठबंधन है। कोई भी इसे पचा नहीं पा रहा है कि बीजेडी बीजेपी के साथ गठबंधन क्यों कर रही है? इस राजनीतिक स्थिति ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुझे और ओडिशा के प्रभारी को भुवनेश्वर भेजा है। सौरभ भारद्वाज ने बताया, हम समझते हैं कि ओडिशा में स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। इसलिए हमारी पार्टी ने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बता दें कि आम आमदी पार्टी दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा, पंजाब में वो अकेले चुनाव मैदान में हैं। पंजाब में आप का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है। बीजेपी की स्थिति पंजाब में कमजोर है।

बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
