करंट लगने से एक युवक की मौत
हरदा । हंडिया थाना क्षेत्र के बिछोलामाल गांव में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर्स ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिछोलामाल गांव में रहने वाला सूरज (30) पिता भुजराम जाट अपने खेत में पानी देने गया था। इस दौरान वहां पड़े बिजली के तार को इक्ट्ठा कर रहा था। तभी उसे खेत की डीपी के पास करंट लग गया और वो वहीं बेसुध होकर गिर गया। जब आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे जाकर देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का एक बेटा है और दो बड़े भाई हैं।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
