गुटखा खाकर थूकने वाले 5 लोगों पर लगाया जुर्माना
हरदा । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय हरदा में शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष दोगने ने सभी स्टाफ को तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सभी को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया तथा नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. राजेश सतीजा ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सभी को बताया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, सभी चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में गुटखा खाकर थूकने वाले 5 लोगों पर 250 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', UCC पर सीएम यादव का बड़ा बयान
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
