खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त
हरदा । कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग के दल ने गिट्टी के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त किये। खनिज विभाग के दल ने शनिवार को हरदा से नीमगांव रोड़ पर डम्पर नम्बर एमपी 47 जी 0340 द्वारा गिट्टी का बिना अभिवहन पास परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे चालक से जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा मे खडा किया गया है। इसके साथ ही डम्पर नम्बर आरजे 10 जीए 9913 द्वारा हरदा खंडवा रोड से बमहनगांव मार्ग पर गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया जिसे चालक से जप्त कर छीपाबड थाना मे खडा किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को छीपाबड से चारूवा मार्ग में ग्राम पड़वा के पास डम्पर नम्बर एमपी 47 जेडएच 4008 की जांच गयी जिसमे गिट्टी परिवहन हेतू अभिवहन पास नही पाया गया जिसे चालक से जप्त कर थाना छीपाबड मे खड़ा किया गया। तीनों वाहनों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', UCC पर सीएम यादव का बड़ा बयान
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
