22 वर्षीय युवती की जहरीली दबा खाने से मौत
हरदा । ग्राम विक्रमपुर की 22 वर्षीय अर्चना उमरिया की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका ने जहरीली दवा का सेवन किया था। अर्चना के पिता जयसिंह ने बताया कि उनकी बेटी महिला रोग से पीड़ित थी। इसका इलाज भोपाल में चल रहा था। बीती रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। इसी दौरान अर्चना ने जहरीली दवा खा ली। आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले सिराली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', UCC पर सीएम यादव का बड़ा बयान
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
