मार्च में गर्मी ने दिखाई तीव्रता, कई जिलों में पारा 5°C ऊपर
छत्तीसगढ़। में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।
मौसम शुष्क, सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है. कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
