Omicron 1A Housing Scheme के 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
नोएडा|ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में बचे हुए फ्लैटों की ई-नीलामी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। दो बीएचके के 90 फ्लैटों को खरीदने के लिए अब लोगों के पास एक महीने का और मौका है।प्राधिकरण से जारी सूचना के मुताबिक 28 जनवरी से शुरू हुई योजना में 18 फरवरी तक पंजीकरण ई-नीलामी में शामिल होने के लिए किया जा सकता था। अब इसमें एक और मौका इच्छुक आवेदकों को दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब बुकलेट डाउनलोड करने और पंजीकरण के लिए 18 मार्च तक समय रहेगा। पंजीकरण के बाद 20 मार्च तक पंजीकरण धनराशि जमा करनी होगी। इसके बाद 23 मार्च तक जरूरी दस्तावेज अपलोड करने का मौका दिया जाएगा। ई-नीलामी की तारीख अलग से प्राधिकरण घोषणा करेगा। अधिकारियों का कहना है कि 130 मीटर पर मौजूद यह फ्लैट प्राइम लोकेशन के हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
