मानसिक रूप से परेशान युवक हाई टेंशन खंभे पर चढ़ा, घंटों बाद बचाया
दिल्ली |उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित गोपालपुर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा गया और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया गया।जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग 8:46 बजे पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। युवक काफी ऊंचाई पर था और हाई टेंशन तारों के बीच उसका चढ़ना बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। बचाव कार्य के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाए गए।करीब पौने ग्यारह बजे, कड़ी मशक्कत के बाद, हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस बचाव अभियान में बचाव कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। युवक को नीचे उतारने के बाद, उसे तुरंत थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था।

अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
Varanasi में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित
