राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को अर्पित की पुष्पाजंलि
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उनका पुण्य स्मरण कर नमन किया। राज्यपाल पटेल ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनजातीय नायक को श्रद्धांजलि दी।
राजभवन के बेंक्वेट हॉल में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को चुनौती; ईसाई समुदाय पहुंचा हाई कोर्ट
