राजवाड़ा क्षेत्र में धनतेरस पर दोपहिया वाहनों पर रोक, पैदल करनी होगी खरीदारी
इंदौर: इंदौर में दीपावाली की रौनक बाजारों में देर रात तक दिखाई दे रही है। लोग अपने परिवार के साथ खरीददारी करने जा रहे है। चमचमाते शोरुम हो या, सड़क पर मिट्टी के दीपक बेचने वाले, सभी जगह ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। धनतेरस पर अब राजावाड़ा क्षेत्र में दोपहिया वाहन भी प्रतिबंधित किए गए है। लोगों को पैदल ही खरीददारी करने राजवाड़ा व आसपास के बाजारों में जाना होगा।
इसके अलावा शनिवार से सोमवार तक सराफा चौपाटी भी बंद रहेगी। मंगलवार को ही अब सराफा के व्यंजनों का लुत्फ शहरवासी उठा सकते है। चौपाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गुप्ता ने बताया कि दीपावली के कारण बाजार देर रात तक खुले रहते है। धनतेरस पर सराफा बाजार को सजाया जाता है। दुकानें भी देर रात तक खुली रहती है। इस कारण अब तीन दिन तक सराफा चौपाटी नहीं लगेगी।
शोरुमों में सुबह से भीड़
शहर के दोपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरुम शनिवार को सुबह आठ बजे से खुल गए। ज्यादातर शोरुमों के बाहर शामियाने लगाए गए है, ताकि ग्राहकों को वाहनों की डिलेवरी दी जा सके। धन तेरस पर सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री होती है। दीपावली पर इस साल 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक शोरुमों पर भी लोग खरीदारी करने जा रहे है। नए टीवी, फ्रीज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बाजार में खूब खरीदे जा रहे है। जीएसटी की स्लैब कम होने के कारण कई उत्पादों पर कंपनियों ने छूट दे रखी है। इस कारण इस बार सेल बढ़ी है।

ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर तीखा हमला—‘कमल का बटन खतरनाक’
मिडिल ईस्ट पर मतभेद, BRICS में आम सहमति मुश्किल; भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन
बंगाल में प्रचार का आखिरी दिन, TMC का बड़ा दावा—4 मई के बाद नहीं दिखेंगे बाहरी नेता
बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, बेगमगंज मंडी में गेहूं हुआ खराब