डबल रिटर्न’ के नाम पर बड़ा फ्रॉड: ऊर्जा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी से ₹2.28 करोड़ उड़ा लिए, पुलिस कर रही जाँच
नोएडा: घर बैठे निवेश कर डबल मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने ऊर्जा मंत्रालय के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से 2.28 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। निवेश करने के तरीके बताने के बाद पीड़ित से 13 बार में रकम ट्रांसफर कराई गई। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जिन खातों में रकम गई है, उनकी जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-33 में रहने वाले बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में डिप्टी मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। 15 जुलाई को व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया। क्लिक किया तो शेयर बाजार में निवेश पर डबल मुनाफे का लालच दिया गया। हां करने पर आरोपियों ने उनको एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें लोग निवेश करने की जानकारी साझा कर रहे थे। निवेश करने और लाभ मिलने के स्क्रीन शॉट भी शेयर हो रहे थे। विश्वास होने पर पीड़ित ने भी आरोपियों के बताए खातों में रुपये ट्रांसफर करने शुरू कर दिए।
ऐप पर दिख रही थी कई गुना राशि
आरोपियों ने लिंक भेजकर एक ऐप डाउनलोड कराया। ऐप पर निवेश करने के बाद मुनाफा सहित राशि कई गुना अधिक दिख रही थी। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो जालसाजों ने कई प्रकार के टैक्स जमा करने को कहा। उन्होंने 26 दिन में 13 बार में 2 करोड़ 28 लाख 80 हजार रुपये जमा किए थे। 10 प्रतिशत टैक्स नहीं देने पर जालसाजों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया।

पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत