जिले में हुई चोरी का हुआ बड़ा खुलासा
हरदा । फरियादी अनिल सोनी पिता दिनेश कुमार सोनी निवासी रहटगांव व्दारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 14.07.25 को दरमियानी रात मे किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा मेरी दुकान के उपर लगे टीन शेड को उचकाकर शीलिग हटार दुकान के अंदर प्रवेश कर पुराने बदेले की चांदी के जेवरात एक नग करदोरा पट्टे का जिस पर पीसी की सील लगी है ,एक सगरीये करदोरा चार चैन वाला जिस पर जीपी की सील लगी है एव छोटे कान के कुडंल पैर की पयाल मद्रासी पट्टी राजकोटी पट्टी वजन करीबन सवा किलो कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है । की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 210/25 धारा 303(1),331(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव से विशेष दल गठित किया गया| पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये आसपास लोगो से मुखबिर से लगातार चर्चा करते पूछताछ काफी मशक्कत के बाद मुखबिर सूचना पर संदेही अनिकेत पिता नानकराम परते उम्र 22 साल नि. जामवाडी रहटगांव को दबिश देकर पकडा जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया | आरोपी अनिकेत के पेश करने पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका चादी के जेवरात कुल वजनी सवा किलो कीमती 90000 रुपये विधिवत जप्त किये एव आरोपी को गिरफ्तार किया। रहटगांव हरदा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा , अति. पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन में चोरी के आरोपी की पतारासी एवं शत प्रतिशत माल बरामद कर व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है|
विशेष भूमिका – एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव उनि मानवेन्द्र सिह भदौरिया उनि संतोष बामने , आर. 143 अजय तिवारी प्रआर.141 देवेन्द राव ,आर.348 ब्रजेश चौहान ,मआर.383 ललिता सुरागे ,आर 307,रवीन्द्र गौतम ,सैनिक 47 मागीलाल आरोपियों की तलाश पतारसी एवं माल बरामदगी में विशेष भूमिका रही |

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
