हरदा । छीपाबड़ थाना क्षेत्र के मांदला गांव में गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे मोबाइल को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। भाई की हत्या करने के बाद आरोपित कुछ दूर बने मकान में जाकर सो गया, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि राजा कोरकू पिता मन्नू कोरकू उम्र 26 साल ने अपने बड़े भाई राजू पिता मन्नू कोरकू उम्र 30 साल को मोबाइल चलाने के लिए दिया। कुछ देर बाद राजा ने राजू से मोबाइल वापस देने का कहा तो वह थोड़ी देर बात देने की कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद राजू ने राजा की डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया। पीठ और अन्य जगह गंभीर चोट आने के कारण राजा की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। छीपाबड़ थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मांदला निवासी मन्नू के दोनों पुत्र राजू और राजा हैं जो मजदूरी का काम करते थे। दोनों की शादी हो चुकी थी और मृतक राजा का एक बच्चा भी है।

 

सूचना की तस्दीक पर तत्काल छीपाबड पुलिस मौके पर, पहुंची। ग्राम मांदला में शस्द उर्फ सोनू मीणा के खेत के स्खले में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जिसकी पहचान मृतक की पत्जि लक्ष्मीबाई ने की एवं मृतक का नाम राजा उर्फ राजल काजले निवासी ग्राम हिवाला हाल मांदला का होना बताया। जो मृतक राजा की पत्नि के बताये अनुसार देहाती गर्ग क्रमांक 0/25 धारा 194 बीएजएसएस का मौके पर कायम किया गया एवं मौके पर देहाती जालसी क्रमांक 0/25 धारा 103 (1) बीएनएस की लेख की गयी। मृतक की पत्नि लक्ष्मीबाई ने बताया कि आरोपी राजू पिता मन्नूलाल काजले उसका सगा जेठ है। दिनांक 10/07/25 के रात लगभग 11.00 बजे जेठ राजू ने मेरे पति राजा से मोबाईल मांगा। जो मोबाईल चार्जिग पर लगा था पति राजा ने मोबाईल देने से मना कर दिया इसी बात से आहत होकर जेठ राजू ने मेरे पति राजा से झगडा किया व जान से मारने की नियत से उसके सिर में डंडा मारा। जिससे मेरे पति के सिर में चोट आयी व मेरा पति जमीन पर गिर पड़ा और उसके दाहिने कान से भी खून निकलने लगा। मैंने पति को हिला डुलाकर देखा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मेरे जेठ ने मेरे पति राजा को डंडे से मारा जिससे उन्हे चोट आयी और उनकी मृत्यु हो गयी है। तब मेरा जेठ मौके से भाग गया। पुलिस की कार्यवाही घटना की सूचना एवं देहाती मर्ग इंटीमेशन व देहाती नालसी लेख करने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी राजू की लगातार तलाश पतारसी की गयी। जो घटना के बाद से मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश किया गई जो आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था जिसे पुलिस टीम व्दारा लगातार तलाश किया गया। जिसमे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के आदेश से आरोपी का मोबाईल बंद चालू होने से सायबर सेल की मदद ली जाकर तथा ड्रोन कैमरे, डाग स्काट की मदद से सतत प्रयास किये गये। तलाशी को दौरान आरोपी राजू पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी राजू को गिरफ्तार की जाकर अग्रिम अनुसधान जारी है।

पुलिस टीम - पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में  पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे  एसडीओपी  विरकिया के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना छीपाबड के उनि दिनेश रावत, उनि संतोष श्रीवास्तव, उनि कमलसिहं ठाकुर, सउनि चंदनशाह ऊईके, सउनि राजेन्द्र मीणा, प्र.आर. मुरारी दुबे, आर. रविन्द्र कवरेती, आर. रविन्द्र गोयल, आर. सौरभ राजपूत, आर. कमलेश परिहार, आर. लोकेश सातपुते, आर.202 रितेश कुमार, आर. राहुल रघुवंशी, प्रवीण रघुवंशी, सैनिक 127 राजेश की महतवपूर्ण भूमिका रही।